भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार

नयी दिल्ली,भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1849 – महाराजा दिलीप सिंह ने अपने दिवंगत पिता रणजीत सिंह का सिंहासन छोड़ दिया और पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया।
1857 – मंगल पांडे ने बैरकपुर छावनी में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका।

1859 – बहादुर शाह जफर द्वितीय को 1857 की क्रांति में भागीदारी के लिए दोषी करार देकर रंगून निर्वासित किया गया।
1913 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म।
1929 – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का जन्म।

1953 – हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1954 – राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय का दिल्ली में उद्घाटन।
1963 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का निधन।

1982 – एन.टी. रामाराव ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की स्थापना की।
1998 – भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ़र अदिति अशोक का जन्म।
1999 – पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।

1999 – चमोली और कुमाऊं (उत्तराखंड) में 6.8 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही। 2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
2002 – दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधी वाणिज्यिक उड़ान सेवा फिर से शुरू।
2003 – तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।

2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बना।
2008 – ज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
2008 – इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।

2014 – ब्रिटेन और वेल्स में पहला समलैंगिक विवाह हुआ।
2020 – दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले कलाकार श्याम सुंदर कलानी का निधन।

Related Articles

Back to top button