Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली,  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1661-स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।

1856-हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।

1890-पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।

1905-बागेरहाटर (अब बंगलादेश) में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई।

1909-भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का जन्म।

1925-इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।

1925-नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों की प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली।

1945-अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।

1951-नेपाल को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1968-भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै का जन्म।

1969-इंसान को चांद पर पहुंचाने की पहली कोशिश के तहत अमेरिका के केप केनेडी स्टेशन से अपोलो 11 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।

1984-बालीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का जन्म।

1990-यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1999-जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2001-जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।

2002-पराग्वे में आपातकाल की घोषणा।

2003-पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश इजरायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।

2004-चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।

2005–प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना का निधन।

2006-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।

2007-बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।

2008-ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की। अमेरिका ने अगले पांच सालों में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।

2011-देश में पिछले एक दशक में गांवों की तुलना में शहरी आबादी ढाई गुना से भी अधिक तेज़ी से बढ़ी है। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दशक में देश की जनसंख्या में 17.64 प्रतिशत का इजाफ़ा हुआ है। यह वृद्धि गांवों में 12.18 और शहरी क्षेत्रों में 31.80 प्रतिशत की रही है।

2017-सिक्किम के दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी का निधन।

2021-भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन कलाकार सुरेखा सीकरी का निधन।