Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं।

1502 – वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए लिस्बन से रवाना हुआ।

1762 – ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्ज़ा किया।

1809 – ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।

1818 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

1824 – आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी सन्यासी दयानंद सरस्वती का जन्म।

1920 – हिन्दी फिल्मों के जाने-माने नायक, खलनायक प्राण कृष्ण सिकंद का जन्म।

1922 – महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।

1953 – सूडान के बारे में ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ।

1979 – ईरान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शाहपुर बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।

1994 – भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन का जन्म।

1999 – बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।

2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया।

2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2017 – 70वें ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में आई, डैनियल ब्लेक ने सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म का पुरस्कार जीता।

2022 – भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक राहुल बजाज का निधन।