Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1547-एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।
1707-मुग़ल शासक औरंगज़ेब का निधन।
1833-मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
1835-कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846-अंग्रेजों ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।
1847-रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
1868-‘अमृत बाज़ार पत्रिका’ का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
1872-न्यूयार्क शहर में ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला।
1873-कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
1933-एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
1935-कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1936-फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का जन्म।
1940-इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
1942-द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
1945-भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म।
1946-हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित पत्रकार, कहानीकार, उपन्यासकार एवं समालोचक पंकज बिष्ट का जन्म।
1947-ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की।
1950-स्वतन्त्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस का निधन।
1962-जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
1965-नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटो और ज़रूरी डेटा भेजे।
1968-मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
1975-मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
1976-मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
1982-कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।
1986-सोवियत संघ द्वारा ‘सेल्युत-7’ की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ (शान्ति) का प्रक्षेपण।
1987-हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।
1988-रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
1989-आईआरए द्वारा किये गए एक धमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक ध्वस्त।
1999-भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
1999-दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
2000-भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
2001-भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।
2002-काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
2003-ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
2007-यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।
2008-रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली। भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50 प्रतिशत तक कटौती की।
2009-भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।
2013-भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाके में 17 लोगों की मौत , 119 घायल हुए।
2015-स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।
2024-‘आवाज़ के जादूगर’ और रेडियो के इतिहास में पहले जॉकी अमीन सयानी का निधन।