Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली,भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1613-माइकल रोमारोव रूस के जार बने और तभी से वहाँ रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।

1795-डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।

1829-झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का निधन।

1842-अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।

1848-कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित किया।

1894-भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का जन्म।

1896-एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म।

1907-अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।

1914-बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ।

1916-प्रथम विश्व युद्ध में फ़्रांस में बर्डन की लड़ाई भड़की।

1919-बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई।

1923-‘गोवा मुक्ति संग्राम’ के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ नारायण लवांडे का जन्म।

1925-न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।

1943-ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।

1946-मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।

1948-स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।

1959-प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।

1963-सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।

1973-सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो बई।

1974-युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।

 

1975-राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।1981-नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।
1986-दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
1990-कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।
1991-हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का निधन।
1992-चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
1996-हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से ‘ब्लेक होल’ के अस्तित्व का पता चला।
1998-भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन।
1999-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।
2000-भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।
2001-सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।
2004-लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
2005-स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।
2008-अनिल अंबानी की ‘रिलायंस कम्यूनिकेशन’ ने यूगांडा की कंपनी ‘अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट’ का अधिग्रहण किया।
2009-हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।
2010-सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया।
2024-भारत के जाने-माने कानूनविद और उच्चतम न्यायालय के अनुभवी वरिष्ठ अधिवक्ता फली एस. नरीमन का
निधन।