भारतीय संविधान के कोंकणी अनुवाद का विमोचन

 मंगलुरू,  मंगलुरू के बिशप पीटर पॉल सलदान्हा ने यहां रोसेरियो कैथेड्रल में भारतीय संविधान के कोंकणी अनुवाद का विमोचन किया। कोंकणी में कई किताबें लिखने वाले प्रोफेसर स्टीफन क्वाड्रोस परमुडे ने यह अनुवाद किया है।

किताब का विमोचन करते हुए शनिवार को अपने भाषण में बिशप ने कहा कि संविधान को समझना, उसका सम्मान करना और सही लोगों को इसकी रक्षा का कर्तव्य सौंपकर इसके प्रावधानों को मजबूत करने की कोशिश वक्त की जरुरत है। उन्होंने कहा कि आम जनता को अपने अधिकारों और संवैधानिक जिम्मेदारियों की जानकारी होनी चाहिए।