Breaking News

भारत के इन राज्यों में कोरोना से मरने वालो की संख्या बढ़ी

नयी दिल्ली, देश में कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र और केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 36 और 18 मरीजों की मौत हो गयी और इन दोनों राज्यों में सक्रिय मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान एक बार फिर 1212 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 32649 हो गयी है। वहीं 2422 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.72 लाख हो गयी है जबकि 36 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51451 हो गया है। केरल में इस दौरान 47 सक्रिय मामले बढ़े और सर्वाधिक 5332 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले फिर बढ़कर 64,227 हो गये हैं। जबकि इस वायरस के संक्रमण से 18 और मरीजों की जान जाने से मृतकों का कुल आंकड़ा 3954 तक पहुंच गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,143 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 92 हजार 746 हो गया है। इसी दौरान 11,395 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 625 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 645 बढ़कर 136571 हो गये। इस अवधि में 103 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा अभी तक बढ़ कर एक लाख 55 हजार 550 हो गया।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत

अंडमान निकोबार…11……………4934………62

आंध्र प्रदेश………..814……….880784…..7162

अरुणाचल प्रदेश…..5…………..16771…….56

असम…………….1657……….214542…..1086

बिहार…………….691…………259433…..1522

चंडीगढ़…………142…………..20717……..344

छत्तीसगढ़……..3287………….301648…..3766

दादर नागर हवेली

तथा दमन और दीव…0………….3396………..2

दिल्ली…………..1053………..624728…..10889

गोवा…………….595…………52780……..777

गुजरात…………1767………..258551……4400

हरियाणा……….837………..265015…..3035

हिमाचल प्रदेश…505………..56647………990

जम्मू-कश्मीर…..634………122626……..1948

झारखंड…………..441…….117720……..1081

कर्नाटक………….5944…..926234……..12259

केरल…………….64227…..925871…….3954

लद्दाख…………….50………9583………..130

लक्षद्वीप…………..69……….119…………….0

मध्य प्रदेश………1862…. 251538…….3829

महाराष्ट्र………..32649…..1972475…..51451

मणिपुर………….56…….28737………373

मेघालय………..164………13620………148

मिज़ोरम…………20………..4363…………9

नागालैंड………..77…………12011…….88

ओडिशा……….781………..333351….1910

पुड्डुचेरी………284…………38476…….656

पंजाब…………2300……….167814……5690

राजस्थान…….1407………..314523……2780

सिक्किम……….61…………5920……….135

तमिलनाडु…….4285……..827480……12408

तेलंगाना………1781……..293033…….1614

त्रिपुरा…………02………..32960………..391

उत्तराखंड……648………94396………..1678

उत्तर प्रदेश…..3232…..590071………8698

पं बंगाल…….4233…….557758………10229

कुल……….136571…..10600625…..155550