Breaking News

भारत के इन राज्यों में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

नयी दिल्ली, पूर्वोत्तर के पांच राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं। मणिपुर में सबसे ज्यादा चार सक्रिय मामले बढ़े हैं, वहीं अरुणाचल प्रदेश में सबसे कम एक मामला बढ़ा है। असम, मिजोरम और त्रिपुरा में सक्रिय मामले कम हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,309 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 80 हजार 603 हो गया है। इसी दौरान 15,858 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 89 हजार 230 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 6636 घटकर 1,35,926 रह गये। इस अवधि में 87 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 447 हो गया।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत

अंडमान निकोबार…13……………4932………62

आंध्र प्रदेश………..853……….880678…..7161

अरुणाचल प्रदेश…..5…………..16771…….56

असम…………….1661……….214530…..1086

बिहार…………….700…………259347…..1521

चंडीगढ़…………140…………..20700……..344

छत्तीसगढ़……..3475………….301238…..3759

दादर नागर हवेली

तथा दमन और दीव…0………….3396………..2

दिल्ली…………..1051………..624592…..10886

गोवा…………….684…………52653……..776

गुजरात…………1781………..258270……4399

हरियाणा……….848………..264901…..3034

हिमाचल प्रदेश…493………..56630………989

जम्मू-कश्मीर…..628………122542……..1947

झारखंड…………..456…….117669……..1081

कर्नाटक………….5977…..925829……..12251

केरल…………….64180…..920539…….3936

लद्दाख…………….52………9580………..130

लक्षद्वीप…………..68……….119…………….0

मध्य प्रदेश………1920…. 251320…….3828

महाराष्ट्र………..31437…..1970053…..51415

मणिपुर………….53…….28729………373

मेघालय………..166………13617………148

मिज़ोरम…………21………..4361…………9

नागालैंड………..89…………11998…….88

ओडिशा……….794………..333280….1910

पुड्डुचेरी………296…………38445…….656

पंजाब…………2224……….167652……5682

राजस्थान…….1385………..314438……2779

सिक्किम……….62…………5916……….135

तमिलनाडु…….4294……..826994……12402

तेलंगाना………1815……..292848…….1614

त्रिपुरा…………03………..32959………..391

उत्तराखंड……669………94328………..1676

उत्तर प्रदेश…..3320…..589882………8696

पं बंगाल…….4313…….557494………10225

कुल……….135926…..10589230…..155447