भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ राजनेता, देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने में पंडित पंत का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और स्मरणीय है। उनका राष्ट्रवादी चिंतन तथा ‘राष्ट्र प्रथम’ की पावन भावना हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक बनी रहेगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का त्याग, समर्पण और राष्ट्र सेवा का आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

गौरतलब है कि उनका जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वकालत की शिक्षा ग्रहण की और 1909 में पेशे से वकील बने।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने नमक सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की। वे 1925 में काकोरी कांड के क्रांतिकारियों के वकील भी रहे।

Related Articles

Back to top button