भ्रष्टाचार के आरोप में उपनिरीक्षक व मुख्य आरक्षी निलंबित

बहराइच, उत्तर प्रदेश में बहराइच के मोतीपुर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। देवीपाटन मंडल के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार बेगमपुरवा गांव निवासी निजामुद्दीन ने शिकायत की थी कि 7 जनवरी को मिट्टी ले जाते समय उपनिरीक्षक अमरेश गिरी और मुख्य आरक्षी शैलेंद्र यादव ने अवैध खनन का भय दिखाकर उनसे 30 हजार रुपये ले लिए। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button