Breaking News

मणिपुर- कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

congres1नई दिल्ली,  कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए आज 60 उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी। राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह थाउबल विधानसभा सीटे से चुनाव लड़ेंगे जिसका वह वर्तमान में प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि उनके पुत्र खंगाबोक से पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री सिंह के 29 वर्षीय पुत्र सूरजकुमार ओकराम अपनी मां ओकराम लंधोनी की जगह उनकी सीट से चुनाव लड़ेंगे जो खंगाबोक सीट से लगातार दो बार से विधायक हैं। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में चार और आठ मार्च को होगा जबकि मतगणना 11 मार्च को होगी। कांग्रेस के 60 उम्मीदवारों की सूची कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने जारी की। इससे पहले सूची को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली केंद्रीय चुनाव समिति ने हरी झंडी दी थी। कांग्रेस राज्य की सत्ता में फिर से लौटना चाहती है। इबोबी सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार तीन बार से राज्य में सत्ता में है। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थीं। इस बीच सोनिया गांधी ने बिनोद दारजी को सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुसूचित जाति इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *