मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से हुई कई लोगो की मौत…

मथुरा , उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डबलडेकर बस के पलट जाने से उसपर सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 21 सवारियां गंभीर घायल हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के नंदनगरी से एक प्राइवेट डबलडेकर बस आगरा की ओर आज रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 132 पर बलदेव क्षेत्र में रात करीब 12 बजे गढ़सौली के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि करीब 21 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को आगरा के यशवंत हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है । हादसे के कारण कुछ देर यातायात प्रभावित रहा । क्षतिग्रस्त बस के हटाने बाद यातायात सामान्य हो गया।

Related Articles

Back to top button