मन के साथ तन को भी सुकून दें म्यूजिक थैरेपी

musicम्यूजिक के बिना जिंदगी अधूरी है। संगीत ही है, जो आपकी वीरान दुनिया में खुशियां भर देता है। म्यूजिक सुनना तो हर किसी को ही अच्छा लगता है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसके दीवानें हैं। संगीत सुनने से सिर्फ हमारा मूड ही नहीं बल्कि इससे हमारी सेहत भी फिट रहती है। इससे दिमाग तो फ्रैश होता ही है साथ ही बाॅडी भी दोबारा काम करने के लिए एक्टीवेट हो जाती है। डॅाक्टर भी रोज कुछ देर के लिए म्यूजिक सुनने की सलाह देते हैं। इससे हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। वर्कआउट बढ़िया होता म्यूजिक सुनने से हमारा मूड अच्छा बना रहता है और यह उत्साह को बनाए रखता है, धैर्य शक्ति को बढ़ाता है।

इसीलिए एक्सरसाइज करते हुए म्यूजिक सुनने को अच्छा माना जाता है। संगीत सुनने से हमारा ध्यान व्यायाम के दौरान होने वाली असुविधाओं की ओर नहीं जाता। मैमरी पावर को बढ़ाता कुछ लोगों को पढ़ाई करते हुए संगीत सुनने की आदत होती है। उनके अनुसार, इससे वे बेहतर पढ़ाई कर पाते हैं। इससे सोचने-समझने की क्षमता पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे वर्बल आई.क्यू तेज होने लगता है। डिप्रैशन दूर करता मीठी धुन में चलता हुआ म्यूजिक सारी टैंशन दूर कर देता है।

इससे मन को शांति मिलती है, बेचैनी में तुरंत आराम मिलता है। इससे सारा तनाव दूर हो जाता है और बढ़ी हुई हृदय गति भी ठीक हो जाती है। इसको सुनने से ब्रेन के ब्लड सैल्ज रीएक्टीवेट हो जाते है और नींद न आने की भी समस्या खत्म हो जाती है। इम्यून सिस्टम संगीत सुनने से हमारी पाचन क्रिया अच्छे से काम करती है। क्योंकि जब हम म्यूजिक सुनते हैं तो हम पूरे खुश होकर एनर्जी से भर जाते है और इम्यून सिस्टम के लिए उपयोगी एंटीबॉडी के स्तर में सुधार होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button