मल्लिकार्जुन खरगे ने जयंती पर बाबा साहब अंबेडकर को किया नमन

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को 135वीं जयंती पर नमन करते हुए आज श्रद्धांजलि अर्पित की।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा “बाबासाहेब डॉ आंबेडकर ने हम देशवासियों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भारत का संविधान दिया जो सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए सबसे शक्तिशाली औज़ार है।

उन्होंने देश की प्रगति व एकता के लिए समावेशिता को अपना परम कर्तव्य बताया और सभी के अधिकारों की रक्षा करने पर पुरज़ोर बल दिया।”

उन्होंने कहा “बाबा साहब की 135वीं जयंती पर हम सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के उनके विचारों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता पुनः दोहराते हैं। कांग्रेस पार्टी ये शपथ लेती है कि हम संविधानिक मूल्यों की रक्षा व लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा “संविधान निर्माता, देश के पहले कानून मंत्री, ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

बाबासाहेब के अथक प्रयासों से हमें हमारा संविधान मिला जिसने हर भारतीय के लिए सामाजिक न्याय, समता, बंधुत्व एवं मानव अधिकारों की गारंटी दी है। हमारा संविधान हर एक भारतीय का सुरक्षा कवच है और आज इस सुरक्षा कवच को तोड़ने की कोशिशें हो रही हैं। सत्ता के जोर से संविधान को कमजोर किया जा रहा है। आइए, संकल्प लें कि हम बाबासाहेब के संविधान और इसके मूल्यों की हर हाल में रक्षा करेंगे।”

Related Articles

Back to top button