मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य न्यायाधीश बनने पर न्यायमूर्ति खन्ना को बधाई दी

नयी दिल्ली,  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को देश का 51वां मुख्य न्यायाधीश बनने पर बधाई दी है!

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया न्यायमूर्ति खन्ना को भेजे अपने बधाई संदेश में कहा “भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के लिए न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को शुभकामनाएं। भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद व्यापक अपेक्षाओं से भरा है और इस कारण निस्संदेह आपके कंधों पर और अधिक बोझ डालेगा।”

उन्होंने कहा “मुझे यकीन है कि अपने लंबे और विशिष्ट अनुभव के साथ, आप इस जिम्मेदारी का भार उठाने में सक्षम होंगे और अत्यंत विशेषता के साथ न्यायपालिका की सेवा करेंगे।”

Related Articles

Back to top button