मल्लिकार्जुन खरगे-प्रियंका गांधी ने दी नवरात्र महापर्व की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली,  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चैत्र नवरात्र महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,“शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की आराधना के महापर्व ‘चैत्र नवरात्र’ स्थापना के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। मेरी आशा है कि यह पावन महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा आदिशक्ति की कृपा सदैव आप सब पर बनी रहे।”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माता रानी आप सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें।”

Related Articles

Back to top button