महिला युगल नौकायान 500 मीटर दौड़ में चीन को स्वर्ण

टोक्यो, चीन की जू शिशियाओ और सुन मेंग्या ने यहां शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में महिला युगल नौकायान 500 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

इस चीनी जोड़ी ने नए ओलंपिक रिकॉर्ड 1:55.495 के समय के साथ दौड़ पूरी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं यूक्रेन की ल्यूडमिला लुजान और अनास्तासिया चेतवेरिकोवा ने 1:57.499 के समय के साथ रजत, जबकि कनाडा की लॉरेंस विंसेंट-लापोइंटे और केटी विंसेंट ने 1:59.041 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

इस स्वर्ण के साथ टोक्यो ओलंपिक में अब चीन के पास 37 स्वर्ण पदक हो गए हैं और वह स्वर्ण पदक के मामले में शीर्ष स्थान पर बरकरार है। अमेरिका 33 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सही मायनों में इन दो देशों के बीच ही सर्वाधिक स्वर्ण ले जाने की होड़ है।

Related Articles

Back to top button