मां बनने के बाद पहली बार करीना कपूर को डिनर डेट पर ले गए सैफ अली खान

kareena-5नई दिल्ली,  अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के बाद कल पति सैफ अली खान के साथ रोमांटिक डिनर के लिए गई। हालांकि उनके साथ बेटे तैमूर नहीं थे। करीना कपूर ने ऑरेंज मैक्सी ड्रैस पहने हुई थीं और काफी खूबसूरत लग दिखाई दी। वहीं सैफ अली खान भी सफेद कलर के बंद गला कुरता-पजामा में काफी जंच रहे थे।दोनों जब हाथों में हाथ डाले डिनर के लिए जा रहे थे उसी वक्त उन्हें क्लिक किया गया।

करीना मां बनने के बाद पब्लिकली नजर आई हैं। इससे पहले जब करीना हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई थीं उस दौरान नजर आई थी। आपको बता दें कि तैमूर के जन्म के बाद करीना और सैफ ने क्रिसमस पर अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें पटौदी और कपूर खानदान के अलावा कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button