नई दिल्ली, मायावती के करीबी और बसपा के पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पाठक ने भाजपा ज्वॉइन करने के बाद कहा कि जो पार्टी आदेश देगी, वहीं करूंगा। पाठक ने कहा कि यूपी को विकास ही बचा सकता है और वे उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा के साथ आए हैं।
ब्रजेश पाठक के भाजपा ज्वाइन करने से बसपा के सोशल इंजिनियरिंग पर असर पड़ना तय है। बसपा के दलित-ब्राह्मण गठजोड़ को एक और बड़ा झटका लगा है। अभी कुछ दिन पूर्व ही कुछ ब्राहमण विधायकों ने भाजपा छोड़ी थी।ब्रजेश पाठक मायावती की बड़ी रैलियों के मीडिया संयोजक हुअा करते थे। पाठक के पार्टी से बाहर होने से बसपा सुप्रीमो मायावती के चुनाव अभियान को झटका लगेगा।