मायावती का बड़ा हमला- चायवाला हो या चौकीदार जो अच्छा काम नहीं करेगा..

मैसूर, बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और भाजपा पर कटाक्ष करते हुये कहा कि ष्चाहे चायवाला हो या चौकीदार जो अच्छा काम नहीं करेगा लोगों द्वारा अस्वीकार कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बसपा.समाजवादी पार्टी.राष्ट्रीय लोक दल का समझौता केवल लोकसभा चुनावों तक ही सीमित नहीं है। हम अगला विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। मायावती ने दावा किया कि भाजपा सपा.बसपा.रालोद के बीच गठबंधन से डर गई है। वे ;भाजपा इतने डर गये हैं कि मुद्दों पर बात करने के स्थान पर अनावश्यक जातिवादी बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहाकि एक प्रशासक के रूप में मेरा अनुभव बहुत व्यापक है। मैं केंद्र में इस अनुभव का इस्तेमाल करूंगी और लोगों के कल्याण के लिए काम करूंगी। बसपा प्रमुख ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बाद सबसे अधिक वोट उनकी पार्टी को ही मिले थे।बसपा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी  और कांग्रेस पर निशाना साधते हुये आरोप लगाया कि दोनों दल देश के कमजोर वर्गों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहे हैं।

मायावती ने कहा कि जब केंद्र में अगली सरकार के गठन का सवाल सामने आएगा तब उनकी पार्टी का उद्देश्य सत्ता का संतुलन होगा।
उन्होंने  कर्नाटक में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि देश में 70 वर्षों तक शासन करने वाली यह पार्टी समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने में विफल रही है जिसके परिणामस्वरूप कई राज्यों और केंद्र में इसकी सत्ता को अस्वीकार कर दिया गया।

बसपा प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रही है। भाजपा और इसके संगठन आरएसएस की आक्रामकता की नीति ने देश में कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों के लिए और अधिक समस्याएं खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा, श्भाजपा और कांग्रेस दोनों भ्रष्ट हैं। अगर कांग्रेस बोफोर्स मामले में फंसी थी तो भाजपा राफेल सौदे में फंस चुकी है इसलिए मतदाताओं को दाेनों दलों को अस्वीकार कर देना चाहिए।

मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी घोषणापत्र में विश्वास नहीं करती है। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस के विपरीत, हम डींग हांकने में विश्वास नहीं करते। हम काम करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की टुकड़े-टुकड़े गैंग की नीति काम नहीं कर सकती है। यह पार्टी उन लोगों से बातचीत करने की बात कर रही है जो आतंकवादियों को संरक्षण देते हैं। सुरक्षा बलों की दी गई विशेष शक्ति वापस ले ली जाएगी। कांग्रेस वोट के लिए देश को दांव पर लगाना चाहती है लेकिन लोग इस नीति को विफल कर देंगे। कांग्रेस का घोषणापत्र एक दिखावा है।

 

Related Articles

Back to top button