Breaking News

मायावती को अपशब्द कहने वाले, दयाशंकर की पत्नी की जीत को लेकर, भाजपा आश्वस्त

kesh-prasad-mauryaलखनऊ,  भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने राजधानी की सरोजनीनगर विधानसभा से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह को टिकट दिए जाने पर कहा है कि स्वाति बड़े अन्तर से जीत दर्ज करेंगी। उनके लड़ने से महिलाओं पर बहुत असर पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वाति सिंह संघर्षशील महिला के रूप में पहचानी जाती हैं। वह चुनाव में बहुत अच्छी लड़ाई लड़ेंगी। पार्टी को इसका पूरा विश्वास है। उन्हें बहुत सोच समझकर टिकट दिया गया है। स्वाति सिंह के चुनाव लड़ने पर विवाद उठने के मामले पर उन्होंने कहा कि स्वाति सिंह का कोई विवाद नहीं है। जो उन पर सवाल उठायेंगे, वह खुद सवालों के घेरे में आयेंगे।

मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बताए कि बहुजन समाज पार्टी  की मुखिया मायावती को अपशब्द कहने पर दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी कर दी गई, लेकिन बसपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। मायावती बतायें कि स्वाति सिंह के खिलाफ अपमानजक शब्द बोलने वाले बसपा के कितने नेताओं पर उन्होंने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मायावती चाहे जितने अपराधियों को पार्टी में शामिल कर लें, वह कुछ नहीं कर पायेंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर चाहे मुजफ्फरनगर काण्ड के आरोपी रहे समाजवादी पार्टी  के वरिष्ठ नेता आजम़ खां हो, चाहे अतीक अहमद और बसपा में शामिल अंसारी बन्धु, सभी के खिलाफ जांच करायी जायेगी और दोषी पाये जाने पर इन्हें जेल भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *