मार्च अंत में जारी होगा हॉफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर

half girlfriendमुंबई, लोकप्रिय उपन्यासकार चेतन भगत का कहना है कि आगामी फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर और गाने मार्च के अंत में रिलीज होंगे। यह फिल्म चेतन के उपन्यास हॉफ गर्लफ्रेंड की कहानी पर आधारित है। अपने एक ट्वीट में चेतन ने कहा, फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड का पोस्टर, ट्रेलर, गाने मार्च के अंत में और अप्रैल के प्रारंभ से आने लगेंगे।

चेतन द्वारा सह-निर्मित और निर्देशक मोहित सूरी की इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी। चेतन ने अपने एक बयान में कहा, बहुत ही शानदार है हॉफ गर्लफ्रेंड का संगीत। इतने साल में सबसे अच्छा अलबम।

आगामी सप्ताहों में इस खबर को आपसे साझा करने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अर्जुन को इस फिल्म में माधव झा के किरदार में देखा जाएगा। इससे पहले अभिनेता को चेतन के उपन्यास टू स्टेट्स पर आधारित फिल्म टू स्टेट्स में देखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button