मिजोरम में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधानसभा अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी…

आइजोल,  मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने  कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हिफेई ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है।

हिफेई ने कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है और सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। अनुभवी नेता हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुनकर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे। पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है। यहां 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

Related Articles

Back to top button