मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी

मुंबई, मुंबई शहर और इसके उपनगरों के अधिकांश इलाकों में पूरी रात बारिश हुई और गुरुवार को भारी बारिश हुई जिसके मद्देनजर मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए 17 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात धीमा हो गया तथा निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बढ़ गई।
आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बीकेसी, वर्ली, बांद्रा और मुंबई के अन्य हिस्सों में सुबह सात बजे से बारिश वाला मौसम रहेगा।
इस बीच, 16 और 17 अगस्त के लिए रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे के घाट, कोल्हापुर और सतारा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है क्योंकि इन क्षेत्रों में भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है।