मुख्यमंत्री अखिलेश और मुलायम के आवास की सुरक्षा बढ़ी

cm-houseलखनऊ, उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी और सरकार में जारी घमासान के बीच रविवार को हुये घटनाचक्र के मद्देनजर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के सरकारी आवासों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मुख्यमंत्री के 5, कालिदास स्थित सरकारी आवास के बाहर बेरिकेटिंग और रस्सा लगाकर लोगों को रोका जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास के अंदर किसी के भी जाने की मनाही कर दी गयी है। उधर, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के राजधानी स्थित आवास पर भी एकाएक सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

Related Articles

Back to top button