मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की माताओं एवं बहनों को शुभकामनाएं दी है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस महान दिवस पर हम सभी मिलकर महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर उपलब्ध कराएं और उन्हें सशक्त बनाने का संकल्प लें।