मुख्यमंत्री ने हरीतालिका तीज पर राज्यवासियों को दी शुभकामनायें

पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरितालिका तीज के पावन अवसर पर मंगलवार को समस्त बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ के माध्यम से एक संदेश जारी करते हुये समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि, ‘हरितालिका तीज के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें। इस अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना है।‘
हरितालिका तीज विवाहित महिलायें अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुये व्रत रखती हैं, वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह उपवास करती हैं।
बिहार के विभिन्न हिस्सों में तीज को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों में पूजा- अर्चना की जा रही है और महिलायें पारंपरिक परिधानों में सजधज कर व्रत कर रही हैं।