Breaking News

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता के सही अर्थ को संरक्षित करने का लिया संकल्प

कोलकाता,  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को स्वतंत्रता के सही अर्थ को संरक्षित करने और एकता एवं धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बनर्जी ने कहा,“हम विविधता में अपनी एकता का जश्न मनाते रहें और एकजुटता के साथ फलते-फूलते रहें। हम हमेशा अपनी मातृभूमि की रक्षा करें और उसे किसी भी नुकसान से बचाएं।”

सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए स्वतंत्रता के सही अर्थ को संरक्षित करने और एकता और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ लें।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्र को विविधता में एकता का जश्न मनाते रहना चाहिए और एकजुटता के साथ तरक्की के रास्ते पर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम वास्तव में एक उल्लेखनीय दृश्य था।

मुख्यमंत्री  ने लोगों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। इसके अलावा, दया और भाईचारे के मूल्यों को विकसित करने तथा सभी के जीवन में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध होने का भी आह्वान किया। उन्होंने विभाजनों से ऊपर उठने, मतभेदों को दूर करने और एक उज्जवल, बेहतर भारत की यात्रा में एकजुट होने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।