मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की बैठक

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में करीब दो दर्जन प्रस्ताव पास होने की संभावना है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद वाराणसी चले जाएँगे।

सूत्रों के मुताबिक़ अयोध्या में मंदिर संग्रहालय बनाने से संबंधित प्रस्ताव भी शामिल है। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण अवधि, खेल की अवधि और इसके लिए आने-जाने में लगने वाले समय को भी ड्यूटी माना जाएगा। इसके के अन्य प्रस्ताव भी शामिल हैं।

यूपी में विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर के बाद आहूत किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, शीतकालीन सत्र 4-5 दिन का रहेगा। इस दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों को रखेगी। कई महत्वपूर्ण अध्यादेश कानून का रूप लेंगे। वहीं, विपक्ष एसआईआर समेत कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा।

Related Articles

Back to top button