Breaking News

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में दुर्घटना में मृत लोगों पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 05-05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। अयोध्या में बस ट्रक ट्रेलर की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु हुई है ।