मुख्यमंत्री योगी ने ईद-उल-फितर पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर का पावन पर्व खुशी, मेल-मिलाप और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर आता है। यह त्यौहार समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व अमन-चैन और परस्पर सद्भाव को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर सभी लोगों को सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button