मुजफ्फरनगर में गोली लगने से व्यक्ति घायल

मुजफ्फरनगर, जिले के एक गांव में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो बाइक सवार पुरुषों ने शाम को नजर अली पर गोली चलाई। जब वह घर जा रहा था। घायल अली को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में ककरौली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button