मुझे प्रियंका, नताशा में समानताएं नजर नहीं आईं- सुनील दर्शन

मुंबई, फिल्मकार सुनील दर्शन ने कहा कि उन्हें नवोदित अभिनेत्री नताशा फर्नाडिज व प्रियंका चोपड़ा के बीच कोई समानता नहीं नजर आती है, जिनके साथ प्रियंका ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। नताशा सुनील दर्शन के साथ एक हसीना थी एक दीवाना था से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, वहीं प्रियंका ने सुनील दर्शन की फिल्म अंदाज  से अपने करियर की शुरुआत की थी।

सुनील ने सोमवार को एक हसीना थी एक दीवाना था के संगीत लॉन्च पर कहा, मुझे प्रियंका और नाताशा में कोई समानता नजर नहीं आती, क्योंकि प्रियंका की अपनी शैली और अभिनय क्षमता है, जबकि नताशा का अपना आकर्षण और तरीका है। इस फिल्म के संगीतकार नदीम और सुनील एक विशेष गठजोड़ साझा करते हैं।

इस बारे में सुनील ने कहा, यह बहुत कम फिल्मकारों का सौभाग्य है कि उन्हें नदीम के साथ काम करने का मौका मिला। अगर आप इनकी दिल है कि मानता नहीं, राजा हिंदुस्तानी और सड़क जैसी फिल्मों को देखेंगे तो आपको एक संगीतकार की तरह उनकी श्रेष्ठता का अंदाजा होगा। उन्हें संगीत की अविश्वसनीय समझ है। यह मेरे लिए सम्मान है कि मैंने उनके साथ सात से आठ फिल्मों में काम किया है। एक हसीना थी एक दीवाना था 30 जून को रिलीज होने जा रही है।

Related Articles

Back to top button