मुलायम आजमगढ़ में रैली कर फूकेंगे सपा का चुनावी बिगुल

mulayamलखनऊ,  उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अगले महीने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ में रैली करके विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे। सपा के प्रान्तीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने  बताया कि मुलायम आगामी सात अक्तूबर को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ में विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। इसके साथ ही सपा के चुनाव अभियान की जोरदार शुरुआत हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि आजमगढ़ पूर्वांचल की राजनीति का गढ़ है, लिहाजा मुलायम की रैली से इस क्षेत्र में सियासी सरगर्मी बढ़ जाएगी। चौधरी ने बताया कि सपा मुखिया की नजर में प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव बहुत अहम हैं। उनके मार्गदर्शन तथा सपा के प्रान्तीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाया जा रहा है। सपा को विश्वास है कि वह प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।

Related Articles

Back to top button