मुलायम यूथ बिग्रेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रालोद में शामिल

sp-ralod लखनऊ,  मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र चन्द्र वर्मा ने गुरुवार को दर्जनों साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली।

 रालोद प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुये मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड बाराबंकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र चन्द्र वर्मा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ में मुख्य रूप में अखिलेश कुमार वर्मा, विवेक कुमार मिश्रा, विनय कुमार वर्मा मौजूद थे। प्रवक्ता ने कहा श्री शैलेंद्र के पार्टी में शामिल होने से विधान सभा चुनाव में पार्टी को बहुत बल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button