मुलायम सिंह यादव से मिलने अखिलेश यादव उनके आवास पहुंचे

mulayam-vs-akhileshलखनऊ, समाजवादी पार्टी के भविष्य को लेकर आज की बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं मुलायम  सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं।  इसमे बड़ी भूमिका आजम खान की है।

यह बड़ा परिवर्तन उस समय आया जब कैबिनेट मंत्री आजम खान, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास पर बैठक मे नही शामिल हुये थे। बैठक शुरू होने के लगभग ढाई घंटे बाद, आजम खान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास ५ केडी पर अचानक पहुंच गये। उसके करीब १५  मिनट बाद  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बैठक से निकलकर, आजम खान के साथ,  मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंच गये हैं। तीनों नेता एक कमरे मे आपस मे  बातचीत कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button