मुस्लिम व OBC नेताओं के बाद अब इस दिग्गज ब्राह्मण की समाजवादी पार्टी में इंट्री

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी 1 साल का वक्त बाकी है लेकिन समाजवादी पार्टी लगातार अपने कुनबे को बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। खास बात यह है कि
यूपी में राजनीति करने वाले लोगों के लिए भी समाजवादी पार्टी पहली पसंद बनी हुई है। दिग्गज मुस्लिम व OBC नेताओं के बाद आज दिग्गज ब्राह्मण ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। समाजवादी पार्टी में दूसरे राजनीतिक दलों से दिग्गज नेताओं के आने की लाइन लगी हुई है
अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आने वाले दिग्गज मुस्लिम नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी से ये शुरुआत हुई।
उनके साथ पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू बसपा सहित दीना नाथ कुशवाहा पूर्व विधायक देवरिया, राजकुमार पाल पूर्व विधायक प्रतापगढ़ सदर, पूर्व सदस्य विधान परिषद श्रीमती हुस्ना सिद्दीकी आदि समाजवादी पार्टी में शामिल हुई थी।
इन सब नेताओं की जॉइनिंग को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ अब समाजवादी पार्टी में एक ब्राह्मण युटुबर शिक्षक की एंट्री हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज नवीन शर्मा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। नवीन शर्मा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल से भी कई नेताओं ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
नवीन शर्मा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मसौता के रहने वाले हैं। वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव और आसपास के क्षेत्र में पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को चुना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को पढ़ाना शुरू किया। उनकी पढ़ाने की शैली सरल और समझाने वाली है, जिससे कम समय में ही वे छात्रों के बीच लोकप्रिय हो गए। वे हमेशा छात्रों को कम खर्च में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की बात करते रहे हैं।
नवीन शर्मा अपनी शैक्षणिक शैली के कारण यूट्यूब पर खूब चर्चित रहे हैं। वह यूट्यूब के फेमस चैनल ‘रोजगार विद अंकित’ (RWA) से खासी चर्चा में रहे हैं। RWA चैनल के यूट्यूब पर लगभग 18 मिलियन सबस्क्राइबर हैं।
उनके बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा नहीं है कि यह नवीन शर्मा कोई पहले यूट्यूब पर शिक्षक हैं जिन्होंने राजनीति में कदम रखा है। इससे पहले दिल्ली चुनाव के दौरान मशहूर यूट्यूबर-शिक्षक अवध ओझा चुनावी मैदान में उतरते दिखे थे। अब नवीन शर्मा इस सूची में शामिल होते दिख रहे हैं। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी जॉइन की। उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक और शैक्षणिक जगत दोनों में चर्चा तेज हो गई है। खासतौर पर युवाओं के बीच चर्चा है। देखिए समाजवादी पार्टी ज्वाइन करते समय क्या कहा नवीन शर्मा ने –





