मेरे पास आओ, डंडा लेकर कर रहा हूं बेसब्री से इंतजार-काटजू

katujमुंबई, पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर चल रहे विवाद  को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कडेय काटजू भी कूद गए। उन्होंने राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना  पर निशाना साधा है। मनसे करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज का विरोध कर रही है। इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान ने काम किया है। काटजू ने मनसे कार्यकर्ताओं का ललकारते हुए ट्वीट किया, मनसे कार्यकर्ता असहाय लोगों पर क्यों हमला करते हैं? अगर तुम बहादुर हो तो मेरे पास आओ। मैं डंडा लेकर बेसब्री से तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, मनसे कार्यकर्ता गुंडे हैं, उन्होंने अरब सागर का खारा पानी पिया है। मैं इलाहाबाद का गुंडा हूं। मैंने संगम का पानी पिया है। पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने की धमकी देने पर काटजू ने मनसे की पहले भी निंदा की थी।

Related Articles

Back to top button