Breaking News

मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के साहस को बताया प्रेरणा स्रोत किया जंयती पर याद

 

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर नमन किया। प्रधनमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मोदी ने कहा, मैं भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका अदम्य साहस प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरित होकर हम अपने उन आदिवासी समुदायों को सशक्त करने के लिए काम कर रहे हैं जो भारत के गौरव हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रांची में बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। राष्ट्रपति झारखंड के दौरे पर गये हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने ट्वीट में कहा, आदिवासी समाज में आई नवचेतना के सूत्रधार, आजादी की जंग के महानायक, धर्म और संस्कृति के महारक्षक, साहस और शौर्य के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत शत नमन।