मोदी राज मे अच्छे दिन उद्योगपतियों के, बुरे दिन किसानों के आये- राहुल गांधी

 Rahul-gandhiहाथरस, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अच्छे दिन का नारा दिया, लेकिन अच्छे दिन केवल देश के उद्योगपतियों के आये हैं, जबकि किसानों के बुरे दिन आ गये हैं। राहुल गांधी ने आज यहां बागला कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसान इन दिनों आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा गठबंधन उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बना रही है और प्रदेश में इस गठबंधन की आंधी सी चल पड़ी है। राहुल ने कहा कि हाथरस किसानों का जिला रहा है, जोकि आलू उगाने के लिए प्रसिद्ध है और यहां का किसान प्रधानमंत्री की नोटबंदी के फैसले से दुखी है। उन्होंने हाथरस में जन्मे पद्मश्री काका हाथरसी को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये।

 

Related Articles

Back to top button