मोदी सरकार का आम बजट किसान विरोधी, 10 लाख तालाब बनाने का दावा झूठा-दिग्विजय सिंह

digvijayaभोपाल,  कांग्रेस महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वित्तमंत्री अरूण जेटली द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट 2017-18 को किसान विरोधी बताया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार ने यह स्वीकार किया है कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था मे मंदी आयेगी। व्यवसाय पर नगद आहरण की जो बंदिश लगाई गई है उससे व्यवसाय और उद्योग नकारात्मक रूप से प्रभावित होंगे। बजट में किसानों की आय दुगनी करने की बात कही गई है लेकिन नोटबंदी की विभीषिका से अभी तक नही उबर पाये किसानों की आय कैसे दुगनी की जायेगी, यह नही बताया गया है। सरकार ने यह तो बताया है कि किसानों को कर्ज की सुविधा बढ़ाई जायेगी लेकिन किसान ऋणमुक्त कैसे हो, इसकी उसे कोई चिन्ता नही है। रोजगार बढ़ाने के लिये सरकार क्या कदम उठायेगी, इसकी बजट में चर्चा नही की गई है। बजट में 10 लाख तालाब बनाने का जो दावा किया गया है, वह झूठा और हास्यास्पद है और इनमें से अधिकांश तालाब सिर्फ कागजों में ही बने है। रेल बजट को मुख्य बजट में शामिल तो किया गया है लेकिन बजट में रेल के विकास, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर समुचित ध्यान नही दिया गया है। इस बजट से आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button