मौतों पर राजनीति कर रहें है राहुल, केजरीवाल- भाजपा

aap_bjp_congress_030214नई दिल्ली, पूर्व सैनिक की आत्महत्या मामले में भाजपा ने पटलवार करते राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर मौतों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस बात पर जोर दिया है कि सरकार ने वन रैंक वन पेंशन पर अपना वादा निभाया, जबकि कांग्रेस ऐसा कर पाने में नाकाम रही।

भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री पर यह आरोप उन दोनों की ओर से पूर्व सैनिक की आत्महत्या पर मोदी सरकार को निशाना बनाए जाने पर लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल की आत्महत्या दुर्भाग्यपूर्ण हैं और हमारी सहानुभूति उनके परिवार के साथ हैं। उनकी मौत पर राजनीति होना कहीं अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। जहां तक ओआरओपी का सवाल है, सरकार ने अपना वादा पूरा किया है और पूर्व सैनिक उसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और केजरीवाल जो कर रहे हैं वह कुछ और नहीं, बल्कि मौत पर राजनीति करने जैसा है। ऐसा प्रतीत होता है कि वे राजनीति करने की गुंजाइश ऐसी घटनाओं पर तलाश रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पार्टी की सरकार ने हमेशा ही पूर्व सैनिकों को गुमराह किया। उन्हें जवाब देना चाहिए कि उन्होंने ओआरओपी को क्यों लागू नहीं किया। शर्मा ने आरोप लगाया कि ऐसे वक्त जब देश आतंकवादियों से खतरे का सामना कर रहा है और सशस्त्र बलों के मनोबल को बढ़ाने की जरूरत है। ये नेता अपनी राजनीति से उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button