Breaking News

मौसम विभाग ने दी, भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली, मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। गुजरात मौसम विभाग के निदेशक जयंत सरकार ने  बताया कि अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान है। जिससे मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है और बंदरगाहों को खतरे का संकेत देने को कहा गया है।

अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले कुछ दिनों में गुजरात के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।
अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 13 एवं 14 जून को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।
उन्होंने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे यह अमीनिदीवी ;लक्षद्वीप से करीब 250 किलोमीटरए मुंबई से 760 किमी और वेरावल ;गुजरातद्ध से 930 किमी दूर था। इसके चक्रवाती तूफान और उसके बाद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान है। इसके अगले 72 घंटों में उत्तर.पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है।

राज्य में भीषण गर्मी का प्रकोप आज भी देखा गया सुरेन्द्रनगर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुरेन्द्रनगर 45.0, राजकोट 43.5, अहमदाबाद 43.3, गांधीनगर 43.2, अमरेली 42.8,  डीसा 42.6, विवेकानंद नगर 41.5, कंडला हवाई अड्डा 40.3, भावनगर 40.1 और भुज 38.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य के सबसे गर्म स्थान रहे।

राज्य में कई स्थानों पर आज भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। लू और गर्म हवाएं चलती रहीं। लोगों को रास्ते में गर्मी से बचने के लिए आज भी पानी, जूस, कोल्ड ड्रिंक, गन्ने का रस, नीबू पानी और लस्सी जैसे ठन्डे पेय पदार्थो का सेवन करते दखा गया। राज्य के प्रमुख महानगरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान वडोदरा में 40.8 और 29.4,कंडलापोर्ट मेंं 39.1 व 28.0 तथा सूरत में 34.8 एवं 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।