यहां पर मृत पाई गई विशाल व्हेल मछली…

केंद्रपाड़ा,  ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के करीब एक मुहाने में एक लुप्तप्राय: व्हेल मछली मृत पाई गई। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 40 फुट लंबी व्हेल पानी में बहकर तट पर चली आई थी।

इस विशालकाय मछली का वजन करीब 12 टन है। फॉरेस्ट रेंज अधिकारी सुब्रत पात्रा ने बताया, “ स्तनपायी के शव को तालचुआ तट के पास के मुहाने से निकालने का काम वन कर्मयों के लिए बहुत मुश्किल हो गया है। हम क्रेन की मदद से मछली को हटाने पर विचार रहे हैं।”  व्हेल मछली  बहकर तट पर चली आई थी।

वन अधिकारियों ने बताया कि उसके शरीर पर घाव के निशान थे। यह जीव लुप्तप्राय: समुद्री जीवों की श्रेणी में शामिल है। वन्यजीव (संरक्षण) कानून, 1972 के तहत स्तनपायी जीव अनुसूची-एक श्रेणी में आती है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह अभी यह तय नहीं कर पाए हैं कि पोस्टमार्टम के बाद कंकाल को दफनाया जाएगा।  घावों के निशान देखकर ऐसी आशंका है कि किसी जहाज से टकरा जाने के कारण उसकी मौत हुई।

Related Articles

Back to top button