युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिवपुरी,  मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ में एक युवक ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक जाटव (25) कल शाम अपने घर में खाना खाकर सोने चला गया था। आज सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button