युवती के साथ बलात्कार का आरोपी कैब चालक और उसका साथी गिरफ्तार

arest
arest

नोएडा (उत्तर प्रदेश),  जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार रात एक युवती के साथ बलात्कार करने के आरोपी कैब चालक और उसके साथी को पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात युवती ने गुड़गांव से नोएडा आने के लिए कैब बुक किया था। कैब चालक और उसके साथी ने युवती के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर हथियार की जोर पर कार में सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना बीटा-दो पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद बलात्कार के दोनों आरोपियों मिंटू और राजीव को गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों को लगी है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार व घटना में प्रयुक्त कैब बरामद कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button