युवराज के बाद अब रणबीर कपूर मारेंगे 6 छक्के

ranbir_kapoor_new_1मुंबई, आपको मालूम तो होगा ही कि बॉलीवुड में आजकद स्पोट्र्स स्टारर्स पर बायोपिक का चलन है। अभी कुछ समय पहले अजरुद्दीन और धोनी पर भी फिल्म बनी थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि युवराज सिहं की जिंदगी पर भी एक फिल्म बनने जा रही है। आप को पता ही है कि युवी ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को हराकर 2011 में भारत को वल्र्ड कप जिताया था।

35 साल की उम्र में अभी भी वो भारतीय क्रिकेट टीम का एक अहम हिस्सा हैं। हाल ही में उनकी एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी भी की है। तो उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना मजेदार तो होगा ही। सूत्रो के अनुसार युवराज पर बनने वाली फिल्म में रणबीर कपूर युवराज का किरदार निभा सकते हैं। इसके लिए रणबीर कपूर से बात की जा रही है। लेकिन अभी तक न तो रणबीर कपूर की और ना ही निर्माता की ओर से इस बात की पुष्टी हुई है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर ही युवराज के रोल में दिखेंगे। वहीं युवराज सिंह ने अपने रोल के लिए अक्षय कुमार का नाम चुना था।

Related Articles

Back to top button