Breaking News

यूपी,दो पक्षों के बीच हुए विवाद में हुई गोलीबारी,दो की मौत एक घायल

ग्रेटर नोएडा,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुध नगर जिले में ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में हुई गोलीबारी दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

नोएडा सेंट्रल जोन 2 के पुलिस उपायुक्त हरीश चंद्र ने बताया कि बादलपुर कोतवाली के गिरधरपुर गांव निवासी अमित नामक व्यक्ति का गांव में प्लॉट को लेकर देवेंद्र के साथ विवाद को लेकर गांव की प्रधान मनोज के यहां दोनों पक्षों की पंचायत चल रही थी पंचायत के बाद अमित ने अचानक हवा मेें गोली चलाई इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और बढ़ गया। देवेंद्र पक्ष की ओर से की गई गोलीबारी में अमित और सुलेक चंद और प्रेम सिंह को गोली लगी।

श्री चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अमित और सुमित को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रेम सिंह की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी देवेंद्र पक्ष फरार है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई राउंड गोलीबारी हुई है। गांव में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।