Breaking News

यूपी कांग्रेस ने मनाया हिमाचल जीत का जश्न

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न पटाखे फोड़ कर और मिठाई बांट कर मनाया।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय नेहरू भवन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, और एक दूसरे को मिठाई खिला आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की और हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत लोकतंत्र की जीत है। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर भारत की एकजुटता का संदेश दिया है और श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो यात्रा के संदेश पर भी मोहर लगाई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम हिमाचल की जनता को धन्यवाद देते हैं उन्होंने 2024 के बदलाव की नींव रख दी है अब भाजपा का तानशाही झूठा चेहरा जनता भली भांति समझ चुकी है

पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जीत कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के संघर्ष की जीत है और हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की भाजपा के झूठ को बेनकाब किया अब यह कारवां रुकने वाला नहीं है। राहुल गांधी की पदयात्रा देश में बदलाव की आधारशिला बन चुकी है और 2024 में यह यात्रा विजय के रूप में परिवर्तित होगी, जिसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हो चुकी है।