यूपी का विकास इंजन बनेगा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे – मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

akhilesh-yadav-has-suspended-fatehpur-sp-and-so_secvpfआगरा,  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हाल ही में लोकार्पित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से पूरा प्रदेश लाभान्वित होगा। इस एक्सप्रेस-वे से पूरे प्रदेश के विकास को रफ्तार मिलेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से प्रदेश की राजधानी लखनऊ विश्व विख्यात पर्यटन केन्द्र आगरा तथा देश की राजधानी दिल्ली से सीधे जुड जाएगी, जिससे जहां यात्रा के समय में काफी बचत होगी, वहीं एक्सप्रेस-वे से जुडे़ शहरों और गांवों की दूरियां भी कम होंगी। सुगम यातायात के साथ-साथ विकसित हो रही मण्डियों से किसान सीधे लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे प्रदेश का विकास इंजन बनेगा, जिसके साथ विभिन्न उद्योग-धन्धे स्थापित होंगे। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान समाजवादी सरकार ने केवल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को ही रिकाॅर्ड 23 माह के समय में बनाने का काम ही नहीं किया है, बल्कि लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का काम भी बहुत कम समय में पूरा कर लिया गया है। आगामी 01 दिसम्बर को लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। समाजवादी सरकार द्वारा संचालित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 18 लाख छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाॅप वितरण किए गए हैं। देश की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना ’समाजवादी पेंषन योजना’ के माध्यम से प्रदेश के 55 लाख गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार आने वाले समय में राज्य के लोगों को स्मार्ट फोन देगी, जिसके माध्यम से सरकार, जनता से सीधे जुड़ेगी और लोगों को विकास योजनाओं से लाभान्वित करने में मदद मिलेगी। स्मार्ट फोन के लिए अब तक 1 करोड़ पंजीकरण हो चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button